प्रकल्प सामाजिक अनुभूति पोस्टर का किया विमोचन
नगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की बैठक गांधी पार्क में जिला संगठन मंत्री शमशेर सिंह की अध्यक्षता में की गई।
इस मौके पर मंत्री मयंक सोनी ने कार्यकर्ताओं को प्रकल्प सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम के तहत डीग में आयोजित प्रशिक्षण शिविर से अवगत कराया। साथ ही नगर क्षेत्र 25 कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण जीवन की अनुभूति को लेकर सहभागिता करने संबंधी जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान जिला संगठन मंत्री शमशेर सिंह ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर रूपेश चौधरी, कृष्णा गुर्जर, हेमंत कुमार, पिन्टू, योगेश कुमार, हार्दिक सोनी आदि मौजूद थे।