पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आग से घरेलू सामान, ईंधन जलकर राख, गाय झुलसी

आग से घरेलू सामान, ईंधन जलकर राख, गाय झुलसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूपवास| गांव खान सूरजापुर में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण छप्परपोश मकान व गैंतबाड़े में रखा घरेलू सामान, ईंधन व भूसा जलकर राख हो गया। वहीं आग से गैंतबाड़े में बंध रही गाय भी जलने से झुलस गई। युवा संगठन के संयोजक अरुण खोकिया ने बताया कि गांव के देवीराम पुत्र फूसिंया जाटव के छप्परपोश मकान व गैंतबाड़े में दोपहर के समय आग लग जाने से घरेलू सामान, बिस्तर, बिटोरा, ईंधन, पशुओं का चारा व अन्य सामान जलकर राख हो गया तथा छप्परपोश गैंतबाड़ों में बंध रही गाय भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। इसके बाद युवा संगठन के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने हैंडपंप, कुआ व टैंकरों की मद्द से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

खबरें और भी हैं...