चामड़ माता के मेले का समापन आज
रूपवास | गांव बौकोली में चामड़ माता के मंदिर पर लग रहे ग्रामीण मेले में तेज धूप पड़ने के बाद भी महिला, पुरुष और बच्चों की भारी उमड़ी। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले में सबसे ज्यादा महिलाओं की भीड़ चाट-पकौड़ियों की दुकानों व शृंगार के सामान पर देखी गई। वहीं हर माल दस व बीस रुपए में सामान बेचने वालों के यहां भी बिना मोल भाव किए महिलाएं सामान खरीदती देखी गईं। इसके अलावा महिलाओं और बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। मेले का आज समापन होगा।