पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गिरदावरी कराकर फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

गिरदावरी कराकर फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड के किसानों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरभानसिंह की अगुवाई में बारिश से फसलों में हुए नुकसान का सर्वे कराने व पीएम बीमा योजना का लाभ दिलाने को लेकर सीएम के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। पूर्व मंडल अध्यक्ष हरभानसिंह ने ज्ञापन में बताया कि उपखंड के किसानों को बुवाई के समय सूखा व कटाई के समय बेमौसम की बारिश ने जीना मुहाल कर दिया। वही क्षेत्र में 6 व 10 अप्रैल को हुई भारी बारिश व ओलों से खलिहानों में पानी के भर जाने से किसानों की साल भर की रोजी रोटी पर संकट के बादल मंडरा गए। ऐसे में सीएम के नाम का ज्ञापन तहसीलदार शाहिद अली खान को सौंपकर जल्द से जल्द गिरदावरी कराने व नुकसान का आंकलन कराने के बाद प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इस मौके पर नवीन दुबे, धर्मेंद्रसिंह, मूलचंद, रामसिंह, बहादुरसिंह आदि उपस्थित थे।

डीग। उपखण्ड कार्यालय में न्याय आपके द्वार प्रशिक्षण शिविर में एसडीएम डाॅ डीसी मीणा ने राजस्व विभाग के सभी कार्मिकों को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान 2018 के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया। शिविर में एसडीएम ने हाल में आंधी, तूफान, बरसात से खराब हुई फसल के खराबे की रिपोर्ट पूर्ण पारदर्शिता के साथ समय पर करने के निर्देश दिए।

शिविर में डाॅ मीणा ने आम आदमी को अधिकतम लाभ प्रदान करने को लक्ष्य मानते हुए जनजागृति कार्यक्रम शुरू करने, शुरुआती चरण के सभी शिविरों के नोटिस तामील कराने, अग्रिम दल को सक्रिय करने के निर्देश देते राजस्व शिविरों के साथ अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस मौके कार्यवाहक तहसीलदार प्रशिक्षु आरएएस अधिकारी देवेन्द्र सिंह परमार, सभी गिरदावल व पटवारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...