चलते ट्रैक्टर पर टूटकर गिरा बिजली का तार
रूपवास| कस्बे के गांधी पार्क के पास अचानक ही बिजली का तार टूटकर ट्रैक्टर के ऊपर गिर गया। लेकिन बिजली का करंट नहीं आने के कारण बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली के तार पुराने व जर्जर अवस्था में हो जाने के कारण कई बार टूटकर गिर गए हैं। इसी दौरान दोपहर के समय गांधी पार्क के पास अचानक ही एक तार टूट कर ट्रैक्टर के ऊपर गिर गया। इससे चालक हड़बड़ा गया। लेकिन तार में बिजली का करंट नहीं होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।