17 घंटे चला भजन जिकड़ी का दौर, 36 पार्टियों ने लिया भाग
रूपवास. गांव बौकोली में भजन जिकडी के विजेताओ को पुरूस्कृत करते अतिथि।
भास्कर संवाददाता | रूपवास
गांव बौकोली में ग्रामीणों से ओर से आयोजित भजन जिकड़ी कार्यक्रम में 36 पार्टियों के गायककारो ने भाग लिया। वही 17 घंटे तक लगातार चले शब्दों के घमासान बाणों के मध्य तीन दौर के बाद निर्णायकों ने पांच जनों को प्रथम व छह जनों को द्वितीय घोषित किया। भजन जिकड़ी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ऋषि बंसल थे। अध्यक्षता पूर्व सरपंच राकेश भातरा ने की। विशिष्ट अतिथि विहिप के कार्यकारी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश टीटू, पीटीआई नेमीचंद शर्मा व जीएसएस के अध्यक्ष लच्छीराम शर्मा थे। संयोजक लक्खोराम व अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीण अंचल की शान भजन जिकड़ी कार्यक्रम में 36 टीमों के गायकों ने महाभारत, हरिशचंद-तारावती, अर्जुन लीला, शिव-पार्वती, भीम का विवाह, कौरव-पांचाली संवाद के अलावा कई धार्मिक दृष्टांत व किस्से सुनाएं। कलाकारों ने आजकल के फैशन पर कटाक्ष किए। इसके बाद निर्णायक मंडल के सदस्य शिक्षाविद नेमीचंद शर्मा, दाऊदयाल, गिर्राज प्रसाद ने प्रहलाद मालौनी, बनवारी लाल, रामदयाल, मोतीलाल, कालीचरन को प्रथम व नबाव सिंह, श्यामसिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामदयाल तुलाराम को द्वितीय स्थान पर विजेता घोषित किया। इनका अतिथियों ने साफा बांधा एवं इनाम देकर सम्मानित किया। वही कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी पार्टियों के गायककारों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर द्वारिका प्रसाद, ओमप्रकाश, महावीर सिंह, विजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, लज्जाराम, वासुदेव, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।