टीडीएम कटौती जमा कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन
रूपवास| राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने अध्यक्ष ओमप्रकाश परमार के नेतृत्व में टीडीएस की कटौतियों को खाते में जमा कराने को लेकर बीईईओ अमरसिंह को ज्ञापन सौपा। शिक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा व गोपालसिंह अाजऊ ने बताया कि शिक्षकों के वेतन में से सत्र 2012 से लेकर 2018 तक की टीडीएस की कटौतियां कर ली गई हैं। शिक्षकों ने कटौतियां खाते में जमा नही कराने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर राजवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रवेंद्र कुमार, तोरन सिंह, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।