जलियावाला कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि
रूपवास| गांधी पार्क में भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राजावत के मुख्य आतिथ्य व शहर अध्यक्ष विकल्प गोयल की अध्यक्षता में जलियावाला बाग कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखने के बाद मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वही जनरल डायर मुर्दाबाद के नारे लगाकर अंग्रेजी हुकूमत की निंदा की गई।