खुले में शौच से होंगी बीमारियां, ऐसा न करें
रूपवास| ग्राम पंचायत औडेलगद्दी के गांवों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीणों ने रैली निकाली। रैली को सरपंच वर्षा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर लोगों को घर में बने शौचालय का उपयोग करने का संकल्प दिलाया। सचिव नरेश डागुर ने बताया कि रैली के दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के नारे लगाए एवं खुलें में शौच जाने से होने वाली बीमारियों के बारे में आमजन को अवगत कराया। वही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर रमेश चंद, सचिन शर्मा, गोपाल राम, संजीव कुमार, मोहनसिंह, तेजसिंह आदि मौजूद थे।