दो पक्षों में झगड़ा, पति-पत्नी समेत 4 घायल
रूपवास | गांव औडेजलाट में शनिवार की दोपहर को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर हुए लाठी-भाटा जंग में चार जने घायल हो गए। जिसमें एक पक्ष के पति-प|ी व दूसरे पक्ष के भी दो जने घायल हो गए। उपनिरीक्षक अबजीत कुमार ने बताया कि गांव औडेलजाट निवासी हरीसिंह व मुरारीलाल के पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर पूर्व में कई बार आपसी कहासुनी हो गयी। जिस पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने गांव में ही अपने स्तर पर राजीनामा करा दिया था। लेकिन दोपहर के समय दोनों पक्षों में एक बार फिर आमने-सामने होकर लाठी-भाटा जंग हो गई जिसमें एक पक्ष के हरीसिंह व उसकी प|ी कोयल व दूसरे पक्ष के मानवेंद्रसिंह एवं विक्रम घायल हो गए। जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया। गांव औडेलजाट में झगड़े की सूचना पर मौके से हरीसिंह पक्ष के अचलसिंह व मुरारी पक्ष के चंद्रप्रकाश, मुरारीलाल, वीरेंद्र, प्रेमसिंह, मानवेंद्र, विक्रम व नगला तुलसी निवासी गजराजसिंह को शांति बहाली के लिए थाने लाकर हिरासत में ले लिया।