अंधड़ में मृत युवक के परिजनों से मिले कांग्रेसी
गांव खेरियाजाट में तूफान के दौरान हुई बाइक सवार युवक की मौत व अग्निपीड़ितों के परिजनों से कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल ब्लाॅक अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा व पूर्व प्रधान रविंद्रसिंह की अगुवाई में मिला।
ब्लाॅक अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल के सदस्य अग्निपीड़ित बहादुरसिंह व रमेशचंद कुशवाह एवं तूफान में घिरने के दौरान पत्थर से टकराकर गिरे बाइक सवार युवक योगेश कुमार पुत्र रतनसिंह कुशवाह की मौत पर परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया व हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद डहर क्षेत्र के गांवों का दौरा कर फसलों में हुए नुकसान का जायजा लेकर सीएम व कृषि मंत्री से मिलने की बात कही। इस मौके पर पूर्व सरपंच अजबसिंह, सुरेश राजावत, मक्खन पहलवान, अविनाश शर्मा, वीरेंद्र सज्जनवास, नवनीत डागुर, कृष्णा परमार आदि उपस्थित थे।