बीएड के 40 विद्यार्थियों ने की सफाई
रूपवास | कस्बे के धौलपुर रोड स्थित शौर्या बीएड कॉलेज में प्राचार्य एसके लवानिया के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने आसपास के इलाके में श्रमदान कर सफाई की। सचिव राकेश परमार ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत कॉलेज के चालीस छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर व आसपास की गलियों में झाडू लगाकर सफाई की तथा कूड़ा-करकट एकत्र करके दो ट्रैक्टरों के जरिये गांव से बाहर फिंकवाया। वहीं कॉलेज के करीब 200 विद्यार्थियों को प्रबंधक श्रीभानसिंह राजावत ने डस्टबिन का उपयोग करने व गंदगी नहीं फैलाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर बलवीरसिंह, महेंद्र भारद्वाज, हरदयाल धाकड़, अरुण कुमार, वर्षा सोनी, भावना दिवाकर, मनीष कुमार, पप्पू पहलवान, भूपेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।