पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आग से दो छप्परों में पचास हजार की नगदी व घरेलू सामान जला

आग से दो छप्परों में पचास हजार की नगदी व घरेलू सामान जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव जटमासी में अज्ञात कारणों से दो छप्परपोश घरों में लगी आग से पचास हजार की नकदी, घरेलू सामान, अनाज व ईधन जलकर राख हो गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष टीकमसिंह जटमासी ने बताया कि गांव के यादराम पुत्र नक्काराम जाट के दो छप्परपोश मकानों में अचानक आग लग गयीं। वही देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेकर दोनों छप्परपोश घरों को जला कर राख कर दिया। आग से पचास हजार की नगदी, दस बोरी ज्वार, तिल, चना, गेहूं, सोने की लर व अंगूठी, चारपाई, बिस्तर, कपड़े, बर्तन, गैस का चूल्हा, पंखा, पाइप, ईधन व अन्य सामान जल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर कुआं व हैंडपंपो की मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने एसडीएम परशराम मीणा को आग की सूचना दी। जिस पर एसडीएम ने हल्का पटवारी को आग से हुए नुकसान का जायजा लेने मौके पर भेज दिया। वही नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए है।

रूपवास. गांव जटमासी में घर में लगी आग।

खबरें और भी हैं...