पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभिरूचि शिविर में बालिकाओं को दिया व्याख्यान व प्रशिक्षण

अभिरूचि शिविर में बालिकाओं को दिया व्याख्यान व प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूपवास। राउमावि के कक्षा कक्षों में विभिन्न आयु वर्ग की बालिकाओं को उनके हुनर के हिसाब से स्काउट एवं गाइड संघ की स्थानीय शाखा द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण व अभिरूचि शिविर में मंगलवार को प्रशिक्षकों ने व्याख्यान दिया। शिविर प्रभारी प्रशिक्षक दिनेश राजावत ने बालक-बालिकाओं से कहा कि इस शिविर में आपको रोजमर्रा के जीवन में जीने की कला को सिखाया जा रहा हैं। इस कला के सीखने से आप दैनिक कामों को घर बैठकर कर सकोगें। वही शिविर में प्रशिक्षक वर्षा सोनी ने बालिकाओं को ब्यूटी पार्लर, बैजनाथ शर्मा ने ढोलक व हारमोनियम बजाने की कला को सिखाया। सभी को प्रशिक्षण में मन लगाने की सीख दी गई। वही अन्य प्रशिक्षकों ने सिलाई, कढ़ाई, बुनाई के बारे में बारीकी से प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कप्तान सिंह, शिशुपाल सिंह, गोविंदसिंह, गीतादेवी, मानसिंह, जितेंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...