पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी बच्चों को खिलाएं आयरन की गोलियां : दिवाकर

अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी बच्चों को खिलाएं आयरन की गोलियां : दिवाकर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूपवास। गांव इब्राहिमपुर व कारई में अमावस्या को होने वाली महिला अभिभावक व कार्यकर्ता बैठक आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला पर्यवेक्षक सुनीता दिवाकर की अध्यक्षता में हुई। महिला पर्यवेक्षक सुनीता दिवाकर ने बताया कि बैठक में महिलाओं को अपने छह साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर भेजने, गर्भवती महिलाओं की जांच कराने, युवतियों को आयरन की गोलियां खिलाने, कम उम्र में शादी नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आयरन की गोलियां खिलाने से बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसके बाद सेंटर पर परिंडे बांधे गए तथा बच्चों को दवा पिलाई। इस मौके पर इंद्रवती, नीतू, सर्वेश, ज्योवाला, किरन, गीता, राजकुमारी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...