पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने दहेज न लेने का दिया संदेश

वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने दहेज न लेने का दिया संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा से ही बच्चों में अच्छे संस्कार आते हैं एवं शिक्षा से ही राष्ट्र व समाज का विकास संभव हैं। यह बात माध्यमिक आदर्श विधा मंदिर के प्रांगण में पारितोषक वितरण एवं वार्षिकोत्सव समारोह में विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल ने कही। कार्यक्रम बालिकाओं ने दहेज लेना पाप हैं, निरक्षरता एक कलंक हैं व बालिका शिक्षा पर जोर देने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरूआत में विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल, अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष हरीश चंद गोयल, मुख्य वक्ता प्रो. धनंजयसिंह, विशिष्ट अतिथि अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महेश बंसल, चंद्रप्रकाश टीटू, बाबूसिंह डागुर, मोहनचंद ने मां शारदे व भारत माता के चित्र पर पुष्पाहार चढ़ाकर दीप जलाया। वही विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल 3100 रुपए की नकद राशि देने के बाद स्कूल में एक कमरा बनवाने व चंद्रप्रकाश टीटू ने शुद्ध पानी के लिए आरओ लगवाने की घोषणा की। संस्था प्रधान यादवेंद्र रावत ने विद्यालय विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों का आभार जताते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान व छात्रों ने शारीरिक व्यायाम कर कला कौशल का पिरामिड बनाकर प्रदर्शन किया। अंत में विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कौशू पहलवान, कृपालसिंह, अभिषेक कटारा, समुद्र सिंह, अमरसिंह, ओमप्रकाश खरका, मुकेश गोयल, महेश चंद, दाऊदयाल, अन्नी मामा, नरेश डागुर, अशोक शर्मा, हेमेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...