पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खानसूरजापुर में झूलते तार दे रहे हादसे को न्यौता, डिस्कॉम नहीं दे रहा ध्यान

खानसूरजापुर में झूलते तार दे रहे हादसे को न्यौता, डिस्कॉम नहीं दे रहा ध्यान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूपवास। गांव खानसूरजापुर में 2 मई को आए तेज अंधड़ के बाद टूटे व लटकते तार हादसे को न्यौता दे रहे हैं। ग्रामीण रामवीर सिंह जाट ने बताया कि गत 2 मई की रात को आएं तेज अंधड़ व तूफान में कई खंभों पर लग रहे तार टूट कर गिर गए। जिन्हें कर्मचारी सही तरीके से बांध कर नहीं गए हैं। वही तार छतों पर लटक रहे हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं। इस पर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तारों को कस कर बांधने व पुराने एवं जर्जर तारों को बदलने की मांग की हैं।

खबरें और भी हैं...