रूपवास। स्काउट एवं गाइड संघ के निर्देशन में राउमावि के कक्षा-कक्षों में चल रहे 40 दिवसीय अभिरूचि शिविर में शनिवार को सभी संभागियों को प्रशिक्षकों ने घरेलू कार्य सिखाया। शिविर का प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह ने निरीक्षण किया। संयोजक दिनेश ने बताया कि संभागियों को ढोलक बजाने के साथ-साथ गलीचा बनाना, संगीत की शिक्षा एवं कड़ाई, बुनाई, सिलाई का भी प्रशिक्षण दिया।