रूपवास। पुलिस ने न्यायालय परिसर के बाहर, गहनौली, घाटौली, खानुआ मोड व थाने के सामने एसपी अनिल टांक के निर्देश पर 34 वाहनों के चालान काटें। वही न्यायालय परिसर के बाहर निर्धारित पार्किंग में वाहनों को खड़ा करने की सख्त हिदायत दी। थानाधिकारी मदन मीणा ने बताया कि न्यायालय परिसर, घाटौली, खानुआ मोड, गहनौली व कस्बे के रेलवे फाटक के पास व थाने के सामने 34 वाहनों के चालान काटें।