पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस गरीब व सर्वसमाज की पार्टी : ज्ञानेश शर्मा

कांग्रेस गरीब व सर्वसमाज की पार्टी : ज्ञानेश शर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूपवास। ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व विधायक निर्भय लाल के मुख्यातिथ्य व ज्ञानेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह, पूर्व जिला प्रमुख रामलाल सागर, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी, पूर्व सरपंच रनवीर खुडासा, प्रशांत उपाध्याय थे। ब्लाक अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से सर्वसमाज व गरीबों की पार्टी रही हैं। उनके बकाया कामों की पूर्ति आज सोनिया व राहुल गांधी कर रहे हैं। पूर्व आईएएस महेंद्र सिंह ने आगामी 2018 में होने वाले विधानसभा चुनावों में बूथ को जीतने व बूथ पर मजबूती के साथ डटे रहने की बात कही। इसके बाद अतिथियों व पार्टी के बुजुर्ग पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जिले के ब्लाक अध्यक्षों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...