रूपवास। थाना पुलिस में एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया हैं। थानाधिकारी मदन मीणा ने बताया कि वनखंडी कॉॅलोनी निवासी ललितेश उर्फ ललतेश उर्फ गायत्री पुत्री विजयपाल जांगिड़ की गांव निठार निवासी विक्रमसिंह के साथ चार साल पूर्व शादी हुई थी। जिस पर ललितेश ने पति विक्रम सिंह, ससुर जगदीश प्रसाद व सास मंजू के खिलाफ घर पर मारपीट करने व सात माह पूर्व घर से भगा देने व दहेज में मारूति कार मांगने काे लेकर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।