रूपवास। खानसूरजापुर में गत रात को स्कूल के पास सड़क पार करने के दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से मरे युवक मुकेश जाट का सुबह सीएचसी में पोस्टमार्टम हुआ। घाटौली चौकी इंचार्ज बालकिशन ने बताया कि गांव खानसूरजापुर निवासी युवक मुकेश कुमार पुत्र गोविंदराम जाट में रात को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। जिससे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जहां सुबह परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर चिकित्सकों के जरिये पोस्टमार्टम कराया।