रूपवास। पूर्व विधायक ग्यारसाराम कोली ने आधा दर्जन गांवों को दौरा कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। जटमासी में गत दिनो लगी आग से पीड़ित यादराम के परिजनों को सांत्वना देकर मदद का आश्वासन दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष टीकम सिंह जटमासी ने बताया कि पूर्व विधायक ग्यारसाराम कोली ने गांव बिनउआ, जटमासी, ओडेलजाट, दौरदा, ढाना खेरली, सज्जनवास, महलपुर काछी व दाहिना का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। वही 2 मई को आए अंधड़ से लोगों के हुए नुकसान का आंकलन कर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट पेश करने व अधिक मुआवजा दिलाने की बात कही। इस मौके पर हरभान सिंह, अशोक कोली, लाखनसिंह, भीकम सिंह, अमीर सिंह, थानसिंह, सीताराम, भगवानसिंह आदि मौजूद थे।