रूपवास। ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारियों ने अध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में एकत्रित होकर सामूहिक अवकाश पर रहने को लेकर विकास अधिकारी तरुण शर्मा को ज्ञापन सौपा। अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने 24 जून 2017 को एक लिखित समझौता करके ग्राम विकास अधिकारियो की समस्याओं के निराकरण व मांगो को लागू करने की बात कही थी। लेकिन सरकार ने टालमटोल की स्थिति अपना कर समझौता को आज तक लागू नहीं किया हैं। जिससे पंचायतीराज के अधिकारियो में रोष हैं। इसको लेकर 23 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहने को लेकर विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा कि सरकार की ओर से मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की ही होगी। इस मौके पर कुशल शर्मा, गोपाल परमार, रामखिलाड़ी, कांता प्रसाद, शशिकांत, हीरालाल, संदीप गर्ग आदि उपस्थित थे।