पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम ने बिजली पानी व्यवस्था सुधारने को कहा

एसडीएम ने बिजली-पानी व्यवस्था सुधारने को कहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूपवास. गांव दौरदा में लग रहे शिविर में मौजूद ग्रामीण।

भास्कर संवाददाता|रूपवास

गांव दौरदा के अटल सेवा केंद्र में गुरुवार को राजस्व लोक अदालत एसडीएम परशराम मीणा की अध्यक्षता में लगाई गई। ग्रामीणों ने बिजली, पानी व जर्जर सड़क की समस्याएं उठाई। जिस पर एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाएं जल्द सुधारने के निर्देश दिए। एसडीएम परशराम मीणा ने बताया कि ग्रामीणों ने पानी की समस्या के निराकरण के लिए डीप बोर लगाने व चंबल के पोइंट बढाने की मांग की। वही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बनवाने, बालिका शिक्षा को बढाने, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा व मृत्यु भोज को बंद करने की बात कही। शिविर में करीब 32 परिवेदनाएं आयी। जिनको राजस्थान सुगम पर दर्ज कराने के लिए सचिव राजेंद्र प्रसाद को निर्देश दिये गये। ग्रामीणों ने पेंशन, पालनहार योजना, खाद सुरक्षा, पीएम आवास के लिये सर्वाधिक आवेदन दिये। इस मौके पर रविंद्र सिंह, तहसीलदार शाहिद अली खान, सरपंच मिथलेश, तरुण शर्मा, वेदप्रकाश, इंद्रवीर सिंह, एसएसओ प्रतापसिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...