काॅलेज में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
रूपवास। शैर्या काॅलेज प्रांगण में लगे पेड़ों पर पक्षी बचाओ अभियान के तहत प्रबंधक श्रीभानसिंह राजावत के नेतृत्व में 15 परिंडे बांधे। प्राचार्य एसके लवानिया ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्यास से पक्षी नहीं मरें इसके लिए काॅलेज प्रबंधन व विद्यार्थियों की ओर से पक्षी बचाओ अभियान के तहत काॅलेज व आसपास के इलाकों के पेड़ों पर सौ परिंडे बांधने का लक्ष्य निर्धारित करने की बात कही।
वहीं अभियान की शुरुआत 15 परिंडे बांधकर की। जिसमें पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सचिव राकेश सिंह परमार, महेंद्र भारद्वाज, पवन शर्मा, अनामिका कौशल, कृष्णा बाबू, विजयसिंह, सलीम खां आदि उपस्थित थे।