- Hindi News
- National
- गिट्टियों से भरे 9 ओवरलोड डंफर पकड़े, दो से 66 हजार रुपए का जुर्माना वसूला
गिट्टियों से भरे 9 ओवरलोड डंफर पकड़े, दो से 66 हजार रुपए का जुर्माना वसूला
रूपवास | पुलिस ने ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ के लिए थानाधिकारी मदन मीणा की अगुवाई में घाटौली व इब्राहिमपुर इलाके में एक विशेष अभियान चलाया। जिसमें पुलिस ने गिट्टियों से भरे नौ डंफरों को पकड़ा। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दो डंफरों से 66 हजार का जुर्माना वसूला। घाटौली चौकी इंंचार्ज बालकिशन ने बताया कि घाटौली व इब्राहिमपुर इलाके में स्थित खनन क्षेत्र से ओवरलोड गिट्टियों को भरकर आगरा यूपी की ओर ले जा रहे नौ डंफरों को थानाधिकारी मदन मीणा ने मय जाब्ते के कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करवा दिया। वहीं जुर्माने की रसीद काटने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को सूचना कर दी। जिस पर परिवहन विभाग के उपनिरीक्षक वेदप्रकाश ने दो डंफरों से 66 हजार रुपए की रसीद जुर्माने के रूप में वसूल करने के बाद सात डंफरों का जुर्माना नहीं भरने पर सीजर मीमो के जरिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस कार्रवाई से ओवरलोड माल भरकर चलने वाले वाहन मालिकों में भय व चालकों में हड़कंप मच गया।