दस जनों के खिलाफ हमला करने का मामला दर्ज
रूपवास। गांव नगला ओदी निवासी महावीर सिंह ने गांव के ही दस जनों के खिलाफ मारपीट कर जानलेवा हमला करने व आग लगाने का मामला दर्ज कराया हैं। गहनौली चौकी इंचार्ज रामस्वरूप अंधाना ने बताया कि गांव नगला ओदी निवासी महावीर सिंह ने गांव के ही गुडडू, सत्यवान, प्रेमसिंह, रघुवीरसिंह, रतनलाल, चंदनसिंह, तेजसिंह, किरोड़ीलाल, हरीचंद, जगन सिंह कुशवाह के खिलाफ लाठी, डंडाें आदि के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसमें बताया कि उक्त लोगों ने आते ही भाई ओमप्रकाश व पिता दूल्हे राम के साथ मारपीट कर, घर में आग लगाने व जान से मारने की धमकी दी।