खुले में शौच जाने से मुक्त बना गांव जरैला, 100 घरों में बनाए शौचालय
रूपवास। गांव जरैला में स्वच्छ भारत अभियान को पूरा करने के लिए लुपिन ने गांव में सभी 100 घरों में शौचालय बनाकर गांव को आदर्श गांव की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया हैं। वही गांव को खुले में शौच मुक्त गांव बना दिया हैं। ब्लॉंक कार्डिनेटर रामनरेश कटारा ने बताया कि गांव के लोगों से खुले में शौच नहीं जाने की समझाइश कर हैबीबेट फार हयुमिनिटी आफ इंडिया के सहयोग से करीब बीस लाख रुपए खर्च कर गांव के सभी सौ घरों में शौचालयों का निर्माण कराया गया। जिले के अन्य गांवों की तरह पूर्व में जरैला गांव में मात्र तीन-चार घरों में शौचालय थे। जिनका उपयोग रिश्तेदारों के आने पर ही होता था। गांव के सभी लोग खुले में शौच के लिए जाते थे। गांव के तेजसिंह, मोहन सिंह, राधेश्याम, बदन सिंह आदि भी दूसरे गांवों के लोगो को शौचालय की सलाह दे रहे हैं।