पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रूपवास में सफाई व्यवस्था चौपट, शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

रूपवास में सफाई व्यवस्था चौपट, शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड मुख्यालय पर नगरपालिका की उदासीनता के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। वही नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी व कीचड़ सड़क पर बह रही हैं। नगरपालिका प्रशासन द्वारा ठोस पहल नहीं करने के कारण बारिश के मौसम में महामारी फैलने की आशंका भी जताई जा रही हैं। बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख कौशू पहलवान ने बताया कि स्टेशन रोड हनुमान मंदिर के पास, जगनेर रोड रेल लाइन के सहारे, तालाब किनारे, रेलवे फाटक के सामने भरतपुर रोड, अंबेडकर पार्क से आगे नगरपालिका प्रशासन की उदासीनता से गंदगी के ढेर लग गए हैं। वही एक साल से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी व कीचड़ सड़क पर बह रहा हैं। कस्बे के लोगो ने पूर्व में गंदगी को हटवाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया था, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई हैं। वही अधिकारियों के पास एक ही रटारटाया जबाव हैं कि एक दो दिन में समस्या का हल हो जाएगा। लेकिन समस्या का हल आज तक नहींं हुआ। अब कस्बावासियों ने चेतावनी दी हैं कि अगर समस्या का जल्द ही हल नही किया गया तो अधिकारियों का घेराव कर कार्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

रूपवास. कस्बे में सफाई नहीं होने से फैल रही गंदगी।

कीचड़ में चलने को मजबूर राहगीर

भुसावर। गांव रणधीरगढ़ में गंदे पानी के निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से आए दिन घरों से निकलने वाला गंदा पानी व कीचड़ सड़कों पर बह रहा है। सड़कों पर कीचड़ होने के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार पंचायत प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में घरों से आने वाले गंदे पानी के निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। कहीं नालियों का निर्माण नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...