पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सबलगढ़ में अवैध शराब बेच रहे चार आरोपी पुलिस ने पकड़े

सबलगढ़ में अवैध शराब बेच रहे चार आरोपी पुलिस ने पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवपुर में लोगों को बेच रहे थे अवैध शराब

भास्कर संवाददाता | सबलगढ़

देवपुर गांव के पास ग्रामीणों को अवैध बीयर की बोतलें सप्लाई कर रहे युवक को सबलगढ़ पुलिस ने बीती रात पकड़ लिया। इसी प्रकार एक अन्य कार्रवाई में अवैध शराब का कारोबार कर रहे चार लोगों को टैंटरा पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए इन इन सभी आरोपियों के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सबलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित देवपुर गांव में रहने वाला सुनील पुत्र रमेश बाथम 28 बीयर की बोतल लेकर ग्रामीणों को बेचने जा रहा था इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सुनहल के कब्जे से पांच हजार रुपए से अधिक बीयर की बोतलें जब्त की गई। उधर टैंटरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात 9.30 बजे भभूती सिंह, बकीला, रामरूप, शैलू गुर्जर को नेरोगेज रेलवे स्टेशन के पास अवैध शराब का कारोबार करते पकड़ लिया। इन आरोपियों के कब्जे से भी हजारों रुपए की अवैध शराब जब्त होना बताया गया है।

खबरें और भी हैं...