डूंगरपुर. कर्नाटक में जीत की खुशी में आतिशबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
भास्कर संवाददाता| डूंगरपुर
कर्नाटक में ढाई दिन का झोपड़ा गिर गया। इस झोपड़े का निर्माण झूठ, अंहकार और तानाशाही की बैसाखियों से हुआ आमतौर पर राज्यों में सरकार बनाने के लिए 2-3 दिन का समय किसी भी राजनीतिक दल या गठबंधन को मिलता है, लेकिन देश के इतिहास में पहली बार 15 दिन का समय भाजपा को विश्वास मत प्राप्त करने के लिए दिया गया। इतना लाभ दिया जाना सरासर अनैतिक था। यह बात शनिवार को तहसील चौराहा पर कर्नाटक में प्रजातंत्र की जीत पर कांग्रेस की ओर से हुई आतिशबाजी में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कही।
उन्होंने कहा कि शपथ दिलाने वाले राज्यपाल को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। अमित शाह को हॉर्स ट्रेडिंग के लिए माफी मांगनी चाहिए। यदुरप्पा को मार्गदर्शक मंडल में शामिल हो जाना चाहिए। पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, उपाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार, रोशन दोसी, पूनमचंद लबाना, नारायण पंडया, नानुराम माली, प्रधान लक्ष्मण कोटेड, अंसार अहमद, धर्मेंद्र भगोरा, सुखदेव यादव, प्रेमचंद जैन, महेंद्र पाटीदार, शार्दुल चौबीसा, उर्मिला अहारी, बालकृष्ण परमार, सुरेश कलासुआ, मनोहर कंसारा, गोपाल गांधी, राकेश रोत, मनोज लबाना, विद्युत कुमार, उमेश रावल, जीवण परमार, मुकेश साद आदि मौजूद थे।
साबला. आतिशबाजी करते कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
साबला में भी मनाया जश्न
साबला. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कर्नाटक में भाजपा की ओर से बहुमत सिद्ध नहीं करने व सरकार बनाने मे विफल होने पर बस स्टैंड मावजी चौराहे पर पटाखे छोड़कर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। मौके पर पूर्व विधायक राईया मीणा, प्रदेश सचिव गौतमलाल बरगोट, वीरेंद्रसिंह सिसोदिया, मनोहरलाल सेठ, चंद्रकांत फफोत, प्रवीणसिंह, रमेशचन्द्र फफोत, जयकृष्ण मीणा, नारायणलाल जानी, दीपक तेली, गणेशलाल नाई, हेमेन्द्र नाई, हरिराम मेहता, जयंतिलाल बनोत मौजूद थे।