पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धरना प्रदर्शन, पीले चावल बांटे

धरना प्रदर्शन, पीले चावल बांटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक महासंघ की ओर से पीले चावल देकर निमंत्रण देते हुए।

डूंगरपुर| राजस्थान शिक्षक महासंघ के बैनर तले 18 मई को पुरानी पेंशन पद्धति लागू करने के लिए हल्ला बोल धरना प्रदर्शन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई।

पुरानी पेंशन पाने और अंशदायी पेंशन को हटाने के लिए 2007 से लगे लगे शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने के लिए कल मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ। इस मसले पर 28 मई को पुन: बैठक होगी। 18 मई को सुबह 10 से 2 बजे तक कलेक्टर मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। धरने में शामिल होने के संदेश को देने के लिए पीले चावल शिक्षकों के घर-घर रखे गए। साबला ब्लॉक परिक्षेत्र में जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह सिसोदिया ने घर-घर जा कर पीले चावल रखे। धरने के सफल संचालन के लिए संरक्षक देवेंद्र जैन और निखिल जैन ने बताया कि धरने के लिए विभिन्न कमेटी का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई।

खबरें और भी हैं...