मामूली विवाद में युवक ने अपनी पत्नी को टांगी से काट डाला
मामूली विवाद में युवक ने अपनी प|ी को टांगी से काट डाला। प|ी की नृशंस हत्या करने के आरोपी पति को क्योंझर पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। घटना क्योंझर सदर थाना अंतर्गत वायापांडाधार गांव के जुआंगसाही की है। जुआंगसाई गांव निवासी सुमंत जुआंग (26) बुधवार की शाम करीब 5 बजे बाजार से घर लौटा था। घर लौटने के बाद सुमंत प|ी गुरूंदी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी क्रम में सुमंत जुआंग ने गुस्से में आकार घर में रखे सावल को उठा लिया। प|ी के शरीर पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद उसने टांगी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस इंस्पेक्टर श्रुतिप्रभा प्रधान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों बच्चे हो गए अनाथ
महिला की मौत और उसके पति के जेल जाने के बाद उनके दो बच्चे अनाथ हो गए हैं। इनमें उनका एक बेटा व एक बेटी भी शामिल है। लिहाजा पुलिस ने अनाथ दोनों बच्चों को उसके नाना-नानी के हवाले कर दिया है। फिलहाल इस हत्याकांड की क्षेत्र में कड़ी निंदा भी की जा रही है।