पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लखीसराय में ट्रेन से कटकर एक यात्री की मौत,दो घायल

लखीसराय में ट्रेन से कटकर एक यात्री की मौत,दो घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व मध्य रेलवे के क्यूल-जमुई रेलखंड पर 15027 अप हटिया गोरखपुर एक्सप्रेस के एक यात्री डिब्बे में शनिवार सुबह रेल पटरी के प्रवेश कर जाने से एक यात्री की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

दानापुर मंडल के रेल प्रबंधक रंजन प्रकाश ठाकुर ने बताया कि हटिया से गोरखपुर जा रही 15027 अप हटिया गोरखपुर एक्सप्रेस के यात्री डिब्बे में क्यूल पूर्वी केबिन के निकट रेल पटरी को बदलने के लिये रखा गया पटरी चलती ट्रेन से टकराकर डिब्बे में प्रवेश कर गया। इस दुर्घटना में यात्री मंगल सेठ (50) की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो अन्य यात्री त्रिदेव सहनी और मुकेश कुमार घायल हो गये। घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...