- Hindi News
- National
- सासाराम : पत्नी की गोली मारकर ले ली जान, शव को नदी में छुपा कर पूरा परिवार फरार
सासाराम : पत्नी की गोली मारकर ले ली जान, शव को नदी में छुपा कर पूरा परिवार फरार
डेहरी सदर | डेहरी नगर थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में एक पति ने अपनी प|ी की गोली मारकर हत्या कर दी है। दो साल पूर्व 2016 में हुई शादी के बाद एक दिन पहले प|ी किरण को मायके बिसैनी कला से विदा कराके तेंदुआं निवासी पति कृष्णा यादव अपने घर लाया था। शाम होने के बाद गोली मारकर हत्या की। रात में गांव से दूर लेजाकर बालू की रेत में शव को छुपा दिया। फिर पूरे परिवार के साथ गांव से फरार हो गया।