पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेंगाबाद में शादी का झांसा देकर किशोरी से यौन शोषण, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

बेंगाबाद में शादी का झांसा देकर किशोरी से यौन शोषण, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंगाबाद | यौन शोषण के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया है। तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि दो युवक किशोरी को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर सूरत ले भागे और एक सप्ताह तक दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया। सप्ताह भर बाद जब लड़की से शादी नहीं की, उसने वह चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। हालांकि दोनों युवकों ने डर से गिरिडीह स्टेशन पर लाकर किशोरी को छोड़ दिया।

रेलवे पुलिस ने लड़की की सुध ली और पीड़ित किशोरी के परिजनों को बुला कर लड़की को सौंपा। वहीं घर पहुंच कर उसने परिजनों को सारी बात बताई। मामला फिटकोरिया पंचायत का है। बताया जाता है कि बीते तीन अप्रैल को महुआ चुनने के बहाने 17 वर्षीय किशोरी घर से निकली थी कि घात लगाए जमुआ थाना क्षेत्र के दो युवक बालेश्वर और रोहित उसे बाइक में बिठा कर गिरिडीह ले भागे। उनका सहयोग करने वाला तीसरा व्यक्ति भी रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...