सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतेजाम, निर्भीक होकर वोट डालें वोटर : उपायुक्त
प्रेसवार्ता में नगर पंचायत चुनाव के बाबत जानकारी देते डीसी व एसपी।
पहले वोट डालने वाले मतदाता होंगे सम्मानित
उपायुक्त ने बताया कि शहर के सभी बूथों पर सबसे पहले मतदान करने वाले मतदाता सम्मानित किए जाएंगे। उन्हें गुलाब को फूल देकर सम्मानित किया जाएगा।
बूथ से सौ मीटर पहले ही रोक दिए जाएंगे वाहन
उपायुक्त ने बताया कि बूथों के नजदीक वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहनों को बूथ के सौ मीटर की दूरी पर ही रोक दिया जाएगा। वही प्रत्याशी अपने वाहन वोटरों को लाने में प्रयोग नहीं करे, इस पर प्रशासन की नजर रहेगी।
बूथों पर वोटरों को मिलेगी कई सुविधाएं
उपायुक्त ने बताया कि शहर के सभी बूथों पर पानी, बिजली व स्वास्थ्य की सुविधाएं रहेगी। ताकि, वोटरों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आए। उन्होंने महापर्व को सफल बनाने के लिए सभी मतदाताओं से समय बूथ पर पहुंच वोट डालने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
सुरक्षा के बीच बूथों पर भेजे गए मतदान पदाधिकारी
जिला समाहरणालय परिसर में बने पंडाल से रविवार को सुरक्षा-व्यवस्था के बीच सभी पीठासीन समेत मतदान पदाधिकारी अपने-अपने बूथों के लिए किए गए। इसके पूर्व पंडाल में सभी पोलिंग पार्टियों का मिलान किया गया। उन्हें ईवीएम व मतदान सामग्रियां सौंपी गई। उपायुक्त व एसपी ने उन्हें ससमय मतदान कार्य शुरु कराने, निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। किसी प्रकार की परेशानी आने पर सीधे संपर्क करने की बात कही। मौके पर डीडीसी अनिल कुमार सिंह, एसी एनए बागे, डीआरडीए निदेशक संजय भगत, सदर एसडीआे जयप्रकाश झा, आईटीडीए निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद आदि मौजूद थे।