कॉन्फ्रेंस में होगी चार बच्चों की दस्तारबंदी
महुआडांड़ | महुआडांड़ प्रखंड स्थित मदरसा जामिया नुरिया ज्याउल इस्लाम में 18 अप्रैल को ज्याउन्नबी कॉन्फ्रेंस एवं जश्ने दस्तार हुफ्फाज-ए-इकराम का आयोजन किया गया है। इसमें मदरसा के चार बच्चों की दस्तारबंदी की जाएगी। इसकी जानकारी मदरसा के सदर मोदरीस मौलाना मुश्ताक अहमद जियाई ने दी है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 अप्रैल को शाम सात बजे से एक आम जलसा रखा गया है। जलसा में विभिन्न राज्य से उलेमा-ए-इकराम भाग लेंगे। इसमें मुख्य रूप से मौलाना सैफुल्लाह अलीमी कोलकाता, मौलाना मलकुज्जफर सासाराम, मौलाना हाशिम नूरी उतराखंड, मौलाना नूर आलम मिस्बाही छत्तीसगढ़ शामिल होंगे। वहीं, नाते पाक गुनगुनाने वाले मशहूर शायर जीशान मोथरावी एवं फैजान मोजाहिद बंगाल भी भाग लेंगे। कार्यक्रम का संचालन मौलाना तारिक अनवर जियाई दिल्ली द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के संरक्षक अंजुमन कमेटी महुआडांड़ के सदर नसीर खान होंगे।