नवजात और प्रसूता की मौत के बाद दो नर्सिंग होम सील
गढ़वा के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. टी हेंब्रम ने उपायुक्त डॉ. नेहा अरोड़ा के निर्देश पर रविवार को गढ़वा शहर के दो नर्सिंग होम को सील कर दिया। जिन नर्सिंग होम को सील किया गया है उनमें कचहरी रोड स्थित झारखंड हॉस्पिटल व सदर अस्पताल के पास स्थित सूर्या क्लिनिक शामिल है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि मानदोहर रमना निवासी राजेंद्र चंद्रवंशी ने उपायुक्त से इस बात की शिकायत की थी कि उसकी प|ी सबिता देवी की मौत झारखंड होस्पिटल में चिकित्सकों की लापरवाही के कारण हो गई थी।
चिकित्सकों ने उसे आश्वासन दिया था कि 18 हजार रुपए देने के बाद वे लोग महिला का प्रसव सफलता पूर्वक करा लेंगे। रात में महिला की स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार की रात करीब आठ बजे की है। इसके बाद मृतका के परिवार के लोग इसकी शिकायत लेकर तत्काल उपायुक्त के आवास पर पहुंचे। उक्त लोगों ने इस नर्सिंग होम की शिकायत उपायुक्त से की थी। जिसके आलोक में उपायुक्त ने सीएस को कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसी तरह सूर्या क्लिनिक में भी शुक्रवार को प्रसव के दौरान बच्चे की मौत के बाद शव सौंपने के नाम पर 16500 रुपए की मांग करने पर उसके परिवार के लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया था।
साथ ही उसके परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत उपायुक्त से की थी। इस संबंध में पीड़ित महिला के पति राजनाथ भुईंया ने कहा कि उसकी प|ी सुनीता देवी को प्रसव के लिए सूर्या क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। जहां प्रसव के दौरान बच्चे की माैत हो गई। जब परिवार वालों ने अस्पताल प्रबंधन से बच्चे के शव की मांग की तो उक्त लोगों ने 16500 रुपए की मांग की। इसकी शिकायत परिजनों ने उपायुक्त से की थी।
सील किया गया नर्सिंग होम।