डंडई में 800 रुपए की बकाया मजदूरी नहीं देने पर की गई पिटाई
गढ़वा | डंडई थाने के जरही गांव में 800 रुपए बकाया मजदूरी को लेकर मारपीट की घटना घटी। जिसमें ग्रामीण भगत राम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है। घायल भगत राम ने बताया कि गांव के ही वीरेंद्र राम द्वारा घर निर्माण में मजदूरी किया था। जिसका मजदूरी मेरे पास 800 रुपए बकाया रह गया था। इसी दौरान मंगलवार को मजदूर वीरेंद्र के पिता सरयू राम मेरे घर पर पहुंच कर गाली-गलौज करते हुए लाडी-डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दिया।