पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभिन्न पंचायतों के मुखिया ने बैठक कर ग्राविस आविस के गठन का किया विरोध

विभिन्न पंचायतों के मुखिया ने बैठक कर ग्राविस-आविस के गठन का किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वा | सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया की बैठक गढ़वा में हुई। जिसमें सरकार द्वारा सभी गांवों में ग्राम विकास समिति/आदिवासी विकास समिति के गठन करने का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार पंचायती राज को पूरी तरह से लागू नहीं की है। वहीं दूसरी तरफ पंचायती राज अधिनियम का खुल्लम खुला धज्जियां उड़ा रही है। कुछ अधिकार मुखिया को प्राप्त हुआ है उसे भी सरकार छीनने की कोशिश कर रही है। बैठक में मुखिया का जिला स्तरीय बैठक 22 अप्रैल को नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डेन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शफीदा बीबी, मुजीबुर्रहमान, परमेश्वर राम, बिंदू देवी, देवंती देवी, कवलजीत सिंह, सहदुन बीबी, मो. शरीफ अंसारी, देवराज उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...