िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
कार की हालत दुर्घटना की भयावहता को दर्शा रही है।
बस ड्राइवर और कंडक्टर ने घायलों को निकाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी घायल मौके पर तड़प रहे थे। तभी लोहरदगा जा रही शालू बस वहां से गुजर रही थी। बस रोककर ड्राइवर, कंडक्टर और लोहरदगा के शिक्षक किशोर कुमार वर्मा सहित अन्य यात्रियों ने कार का शीशा तोड़कर घायलों को निकाला। इलाज के लिए सदर अस्पताल और कुड़ू अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को जब्त कर कुड़ु थाना भिजवा दिया।
30 साल पुराने दोस्त थे सुरेंद्र शर्मा व इंद्रदेव
सुरेंद्र शर्मा और इंद्रदेव शर्मा की दोस्ती 30 साल पुरानी थी। सुरेंद्र नौकरी करते थे तो इंद्रदेव व्यवसायी थे। जब भी समय मिलता, दोनों आपस में मिलते। हर बड़ा फैसला लेने से पहले एक-दूसरे से मशविरा करते।
पेड़ की डाली से बचने में हुआ हादसा : जिस जगह हादसा हुआ, वहां तीखा मोड़ है। वहां पर पेड़ की एक डाली झुकी हुई थी। कंटेनर चालक ने इससे बचने के प्रयास में गाड़ी को दाईं ओर मोड़ दिया। तभी सामने कार भी पहुंच गई। और अनियंत्रित होकर दोनों गाड़ियां टकरा गईं। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार रांची के कमल शर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है।