पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेतिया: तीन लाख रु. के आभूषण गायब होने में चार जवान निलंबित

बेतिया: तीन लाख रु. के आभूषण गायब होने में चार जवान निलंबित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के कृश्चयन क्वार्टर मोहल्ला निवासी व स्वर्ण व्यवसायी नागेन्द्र गुप्ता के तीन लाख के स्वर्ण आभूषण गायब होने के मामले को एसपी जयंतकांत ने काफी गंभीरता से लिया है। इस घटना के समय वाहन जांच में शामिल पैंथर मोबाइल के पांच जवानों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें मिले सरकारी हथियार को भी जमा करा लिया गया है। मामले के जांच का जिम्मा सदर एसडीपीओ पंकज रावत को दी गई हे। साथ ही पुलिस अधीक्षक मामले में स्वयं भी स्वर्ण व्यवसायी से मामले की जानकारी लिये है।

आभूषण भरा बैग 16 मई को गायब हुआ। जबकि पीड़ित व्यवसायी के द्वारा 19 मई को थाना को सूचना दी गई। इसको लेकर पुलिस भी मामले की सूक्ष्मतम से जांच कर रही है। आखिर थाना तक मामला पहुंचने में करीब तीन किमी की दूरी में तीन दिन का समय कैसे लग गया।

खबरें और भी हैं...