जहानाबाद | सदर थाना क्षेत्र के उमैराबाद में पारिवारिक विवाद में पति ने पीट-पीट कर अपनी प|ी की हत्या कर दी और घर छोड़ कर फरार हो गया। सुबह इसकी सूचना अरवल पुलिस को मिली तो शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराया। शव को मृतका के मायके वालों को सौंप दिया गया है। इस मामले में मृतक के पिता गया जिला के मेन निवासी सरोज मिस्त्री के बयान पर अरवल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें मृतक के पति रमेश मिस्त्री, ससुर, सास, पति के भाई सहित छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसकी पुष्टि सदर थाना अध्यक्ष रंजीत वत्स ने की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।