पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहेज के लिए विवाहिता के हाथ पैर काटे फिर जहर देकर मार डाला

दहेज के लिए विवाहिता के हाथ-पैर काटे फिर जहर देकर मार डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | केसरिया (पूर्वी चम्पारण)

केसरिया थाना क्षेत्र की रघुनाथपुर पंचायत के कटहरिया गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने एक महिला के हाथ-पांव काट दिए। उसके बाद उसे जहर देकर मार डाला। साक्ष्य छुपाने के लिए घर से दो किलोमीटर की दूरी पर शव ले जाकर जलाने लगे। इस बीच विवाहिता की हत्या की सूचना मायके वालों को लग गई।

परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर अधजले शव को कब्जे में लिया, फिर पोस्टमार्टम कराया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक के पिता पीपरा कोठी थाना क्षेत्र के पंडितपुर निवासी तुलसी साह ने थाना में आवेदन देकर पुत्री मधु देवी की हत्या करने के मामले में दामाद विनोद साह, मुकेश साह, समधन मधु देवी, सतेन्द्र साह, दिनेश साह, मोती साह, किशुनदेव साह, अमरेन्द्र साह, नरेन्द्र साह समेत 13 लोगों को आरोपी बनाया है। कहा है कि शादी के कुछ माह बाद से दहेज में मधु के ससुराल वाले मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे।

मुंगेर : शराबी पिता ने गला घोंटकर बेटी को मार डाला

धरहरा |
प्रखंड के कुदरताबाद गांव में शुक्रवार की रात शराब के नशे में सौतेले पिता महेश साव ने 3 साल की बेटी संजना कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही मृतका की मां नीतू को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। दोपहर बाद पुलिस ने हत्यारे पिता को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...