पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीमारी से परेशान वृद्ध ने की आत्महत्या

बीमारी से परेशान वृद्ध ने की आत्महत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीरू के चहलथान टोला निवासी बीगन यादव (70) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार रात की बताई गई है। जानकारी के अनुसार हमेशा की तरह सोमवार रात को भी बीगन खाना खाकर अपने घर में सोया। सुबह परिजनों ने देखा कि वह धोती से फांसी लगा कर झूल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि बीगन आंख का ऑपरेशन कराया था, जो कामयाब नहीं हुआ था। इसी को लेकर वह तनावग्रस्त था।

खबरें और भी हैं...