पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोयला लदा ट्रक गड्ढे में गिरा, चालक की मौत

कोयला लदा ट्रक गड्ढे में गिरा, चालक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवा में दुर्घटनाग्रस्त कोयला लदा ट्रक।

भास्कर न्यूज | चंदवा

रांची-चतरा एनएच 22 पर थाना क्षेत्र के नगर गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह कोयला लदा 12 चक्का ट्रक (सीजी14डी-0852) असंतुलित होकर गड्ढे में जा गिरा। इस दुर्घटना में कोयला से दब जाने के कारण ट्रक चालक धनंजय कुमार (35) की मौत हो गई। मृत चालक इसी थाना क्षेत्र के कामता गांव का रहनेवाला था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोयला लदा ट्रक सीसीएल की कुंडी कोलियरी से कोयला लेकर लोहरदगा जिला के चांपी रेलवे कोल साइडिंग जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक काफी रफ्तार से आ रहा था कि नगर ग्राम के समीप असंतुलित हो गया और गड्ढे में जा गिरा। इसकी सूचना मिलने पर चंदवा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन से कोयला हटाकर पुलिस ने मृतक धनंजय कुमार का शव अपने कब्जे में लिया। सदर अस्पताल लातेहार में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। चंदवा थाना में कांड संख्या 70/2018 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...