पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वियर्ड... निर्माण कार्यों वाली मशीन चलाने पर चुनावी उम्मीदवार का नामांकन रद्द

वियर्ड... निर्माण कार्यों वाली मशीन चलाने पर चुनावी उम्मीदवार का नामांकन रद्द

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आइसलैंड के सदर्न बिस्कुस्टुंगा क्षेत्र में एक चुनावी उम्मीदवार ने पहले सड़कों पर उत्पात मचाया। उसके बाद वे निर्माण कार्यों के काम आने वाली जेसीबी जैसी विशाल मशीन पर चढ़ गए और उसे चलाने लगे। उन्हें ऐसा करते देख क्षेत्र के लोग भी आश्चर्यचकित थे। उन्हीं में से किसी ने पुलिस को फोन कर दिया।

पुलिस के वाहन कुछ देर बाद वहां पहुंचे, लेकिन उस उम्मीदवार को रोक पाना मुश्किल हो रहा था। पहले पुलिस ने सोचा कि वैसी ही दूसरी मशीन से उसे रोका जाए, लेकिन वहां सड़क पर दूसरे वाहन भी चल रहे थे इसलिए पुलिस ने अपने वाहन को उसके आगे लगाकर रोका। पता चला कि उसने कोई दवा खाई थी, जिससे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। अस्पताल में उसका नाम इन्गवर ओर्न कार्लसन पता चला। वह दमकल विभाग में है और क्षेत्र में होने वाले चुनाव में उम्मीदवार हैं। उसकी पार्टी ‘न्यू पावर’ के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि अब वह उम्मीदवार नहीं बन सकत, क्योंकि लोग नाराज हैं। पार्टी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया। visir.is

खबरें और भी हैं...