चारभुजा भादा काकर मंदिर पर दर्जी समाज का दो दिवसीय मेला होगा शुरू
खिंवाड़ा | जोजावर स्थित देसूरी मार्ग पर श्री चारभुजा मंदिर भादा काकर पर दो दिवसीय मेला रविवार से भरा जाएगा। वहीं शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी व पीपा क्षत्रिय समाज के विनोद कुमार सादड़ी ने बताया कि महंत लक्ष्मणदास,महंत देवीदास त्यागी, महंत महेंद्रसिंह राणावत गुड़ा मांगलियान के सानिध्य में रविवार को भजन संध्या होगी। वहीं 16 अप्रैल को सुबह ध्वजा चढ़ाई जाएगी व दोपहर को मदनलाल सोलंकी परिवार सादड़ी द्वारा महाप्रसादी का आयोजन होगा व शाम को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों में समाज के रमेश कुमार,अशोक कुमार,हस्तीमल खिंवाड़ा,अशोक राखेचा,आर्य शशिकांत गहलोत,सतीश कुमार आदि लगे हुए हैं।